Winter season

हल्कू ने आकर स्त्री से कहा-सहना आया है । लाओं, जो रुपये रखे हैं, उसे दे दूँ, किसी तरह गला तो छूटे । मुन्नी झाड़ू लगा रही थी। पीछे फिरकर बोली-तीन ही रुपये हैं, दे दोगे तो कम्मल कहॉँ से आवेगा? माघ-पूस की रात हार में कैसे कटेगी ? उससे कह दो, फसल पर दे देंगें। अभी नहीं । हल्कू एक क्षण अनिशिचत दशा में खड़ा रहा । पूस सिर पर आ गया, कम्बल के बिना हार मे रात को वह किसी तरह सो नहीं सकता। मगर सहना मानेगा नहीं, घुड़कियाँ जमावेगा, गालियॉं देगा। बला से जाड़ों मे मरेंगे, बला तो सिर से टल जाएगी । यह सोचता हुआ वह अपना भारी-भरकम डील लिए हुए (जो उसके नाम को झूठ सिध्द करता था ) स्त्री के समीप आ गया और खुशामद करके बोला-दे दे, गला तो छूटे ।कम्मल के लिए कोई दूसरा उपाय सोचँगा । मुन्नी उसके पास से दूर हट गई और ऑंखें तरेरती हुई बोली-कर चुके दूसरा उपाय! जरा सुनूँ तो कौन-सा उपाय करोगे ? कोई खैरात दे देगा कम्मल ? न जान कितनी बाकी है, जों किसी तरह चुकने ही नहीं आती । मैं कहती हूं, तुम क्यों नहीं खेती छोड़ देते ? मर-मर काम करों, उपज हो तो बाकी दे दो, चलो छुटटी हुई । बाकी चुकाने के लिए ही तो हमारा जनम हुआ हैं । पेट के लिए मजूरी करों । ऐसी खेती से बाज आयें । मैं रुपयें न दूँगी, न दूँगी । हल्कू उदास होकर बोला-तो क्या गाली खाऊँ ? मुन्नी ने तड़पकर कहा-गाली क्यों देगा, क्या उसका राज है ? मगर यह कहने के साथ् ही उसकी तनी हुई भौहें ढ़ीली पड़ गई । हल्कू के उस वाक्य में जो कठोर सत्य था, वह मानो एक भीषण जंतु की भॉँति उसे घूर रहा था । उसने जाकर आले पर से रुपये निकाले और लाकर हल्कू के हाथ पर रख दिए। फिर बोली-तुम छोड़ दो अबकी से खेती । मजूरी में सुख से एक रोटी तो खाने को मिलेगी । किसी की धौंस तो न रहेगी । अच्छी खेती है ! मजूरी करके लाओं, वह भी उसी में झोंक दो, उस पर धौंस । हल्कू ने रुपयें लिये और इस तरह बाहर चला, मानो अपना हृदय निकालकर देने जा रहा हों । उसने मजूरी से एक-एक पैसा काट-काटकर तीन रुपये कम्बल के लिए जमा किए थें । वह आज निकले जा रहे थे । एक-एक पग के साथ उसका मस्तक पानी दीनता के भार से दबा जा रहा था । 2 पूस की अँधेरी रात ! आकाश पर तारे भी ठिठुरते हुए मालूम होते थे। हल्कू अपने खेत के किनारे ऊख के पतों की एक छतरी के नीचे बॉस के खटाले पर अपनी पुरानी गाढ़े की चादर ओढ़े पड़ा कॉप रहा था । खाट के नीचे उसका संगी कुत्ता जबरा पेट मे मुँह डाले सर्दी से कूँ-कूँ कर रहा था । दो मे से एक को भी नींद नहीं आ रही थी । हल्कू ने घुटनियों कों गरदन में चिपकाते हुए कहा-क्यों जबरा, जाड़ा लगता है ? कहता तो था, घर में पुआल पर लेट रह, तो यहॉँ क्या लेने आये थें ? अब खाओं ठंड, मै क्या करूँ ? जानते थें, मै। यहॉँ हलुआ-पूरी खाने आ रहा हूँ, दोड़े-दौड़े आगे-आगे चले आये । अब रोओ नानी के नाम को । जबरा ने पड़े-पड़े दुम हिलायी और अपनी कूँ-कूँ को दीर्घ बनाता हुआ कहा-कल से मत आना मेरे साथ, नहीं तो ठंडे हो जाओगे । यीह रांड पछुआ न जाने कहाँ से बरफ लिए आ रही हैं । उठूँ, फिर एक चिलम भरूँ । किसी तरह रात तो कटे ! आठ चिलम तो पी चुका । यह खेती का मजा हैं ! और एक भगवान ऐसे पड़े हैं, जिनके पास जाड़ा आए तो गरमी से घबड़ाकर भागे। मोटे-मोटे गददे, लिहाफ, कम्बल । मजाल है, जाड़े का गुजर हो जाए । जकदीर की खूबी ! मजूरी हम करें, मजा दूसरे लूटें ! हल्कू उठा, गड्ढ़े मे से जरा-सी आग निकालकर चिलम भरी । जबरा भी उठ बैठा । हल्कू ने चिलम पीते हुए कहा-पिएगा चिलम, जाड़ा तो क्या जाता हैं, हॉँ जरा, मन बदल जाता है। जबरा ने उनके मुँह की ओर प्रेम से छलकता हुई ऑंखों से देखा । हल्कू-आज और जाड़ा खा ले । कल से मैं यहाँ पुआल बिछा दूँगा । उसी में घुसकर बैठना, तब जाड़ा न लगेगा । जबरा ने अपने पंजो उसकी घुटनियों पर रख दिए और उसके मुँह के पास अपना मुँह ले गया । हल्कू को उसकी गर्म सॉस लगी । चिलम पीकर हल्कू फिर लेटा और निश्चय करके लेटा कि चाहे कुछ हो अबकी सो जाऊँगा, पर एक ही क्षण में उसके हृदय में कम्पन होने लगा । कभी इस करवट लेटता, कभी उस करवट, पर जाड़ा किसी पिशाच की भॉँति उसकी छाती को दबाए हुए था । जब किसी तर न रहा गया, उसने जबरा को धीरे से उठाया और उसक सिर को थपथपाकर उसे अपनी गोद में सुला लिया । कुत्ते की देह से जाने कैसी दुर्गंध आ रही थी, पर वह उसे अपनी गोद मे चिपटाए हुए ऐसे सुख का अनुभव कर रहा था, जो इधर महीनों से उसे न मिला था । जबरा शायद यह समझ रहा था कि स्वर्ग यहीं है, और हल्कू की पवित्र आत्मा में तो उस कुत्ते के प्रति घृणा की गंध तक न ,थी । अपने किसी अभिन्न मित्र या भाई को भी वह इतनी ही तत्परता से गले लगाता । वह अपनी दीनता से आहत न था, जिसने आज उसे इस दशा को पहुंचा दिया । नहीं, इस अनोखी मैत्री ने जैसे उसकी आत्मा के सब द्वार खोल दिए थे और उनका एक-एक अणु प्रकाश से चमक रहा था । सहसा जबरा ने किसी जानवर की आहट पाई । इस विशेष आत्मीयता ने उसमे एक नई स्फूर्ति पैदा कर रही थी, जो हवा के ठंडें झोकों को तुच्छ समझती थी । वह झपटकर उठा और छपरी से बाहर आकर भूँकने लगा । हल्कू ने उसे कई बार चुमकारकर बुलाया, पर वह उसके पास न आया । हार मे चारों तरफ दौड़-दौड़कर भूँकता रहा। एक क्षण के लिए आ भी जाता, तो तुरंत ही फिर दौड़ता । कर्त्तव्य उसके हृदय में अरमान की भाँति ही उछल रहा था । 3 एक घंटा और गुजर गया। रात ने शीत को हवा से धधकाना शुरु किया। हल्कू उठ बैठा और दोनों घुटनों को छाती से मिलाकर सिर को उसमें छिपा लिया, फिर भी ठंड कम न हुई, ऐसा जान पड़ता था, सारा रक्त जम गया हैं, धमनियों मे रक्त की जगह हिम बह रहीं है। उसने झुककर आकाश की ओर देखा, अभी कितनी रात बाकी है ! सप्तर्षि अभी आकाश में आधे भी नहीं चढ़े । ऊपर आ जाऍंगे तब कहीं सबेरा होगा । अभी पहर से ऊपर रात हैं । हल्कू के खेत से कोई एक गोली के टप्पे पर आमों का एक बाग था । पतझड़ शुरु हो गई थी । बाग में पत्तियो को ढेर लगा हुआ था । हल्कू ने सोच, चलकर पत्तियों बटोरूँ और उन्हें जलाकर खूब तापूँ । रात को कोई मुझें पत्तियों बटारते देख तो समझे, कोई भूत है । कौन जाने, कोई जानवर ही छिपा बैठा हो, मगर अब तो बैठे नहीं रह जाता । उसने पास के अरहर के खेत मे जाकर कई पौधें उखाड़ लिए और उनका एक झाड़ू बनाकर हाथ में सुलगता हुआ उपला लिये बगीचे की तरफ चला । जबरा ने उसे आते देखा, पास आया और दुम हिलाने लगा । हल्कू ने कहा-अब तो नहीं रहा जाता जबरू । चलो बगीचे में पत्तियों बटोरकर तापें । टॉटे हो जाऍंगे, तो फिर आकर सोऍंगें । अभी तो बहुत रात है। जबरा ने कूँ-कूँ करें सहमति प्रकट की और आगे बगीचे की ओर चला। बगीचे में खूब अँधेरा छाया हुआ था और अंधकार में निर्दय पवन पत्तियों को कुचलता हुआ चला जाता था । वृक्षों से ओस की बूँदे टप-टप नीचे टपक रही थीं । एकाएक एक झोंका मेहँदी के फूलों की खूशबू लिए हुए आया । हल्कू ने कहा-कैसी अच्छी महक आई जबरू ! तुम्हारी नाक में भी तो सुगंध आ रही हैं ? जबरा को कहीं जमीन पर एक हडडी पड़ी मिल गई थी । उसे चिंचोड़ रहा था । हल्कू ने आग जमीन पर रख दी और पत्तियों बठारने लगा । जरा देर में पत्तियों का ढेर लग गया था । हाथ ठिठुरे जाते थें । नगें पांव गले जाते थें । और वह पत्तियों का पहाड़ खड़ा कर रहा था । इसी अलाव में वह ठंड को जलाकर भस्म कर देगा । थोड़ी देर में अलावा जल उठा । उसकी लौ ऊपर वाले वृक्ष की पत्तियों को छू-छूकर भागने लगी । उस अस्थिर प्रकाश में बगीचे के विशाल वृक्ष ऐसे मालूम होते थें, मानो उस अथाह अंधकार को अपने सिरों पर सँभाले हुए हों । अन्धकार के उस अनंत सागर मे यह प्रकाश एक नौका के समान हिलता, मचलता हुआ जान पड़ता था । हल्कू अलाव के सामने बैठा आग ताप रहा था । एक क्षण में उसने दोहर उताकर बगल में दबा ली, दोनों पॉवं फैला दिए, मानों ठंड को ललकार रहा हो, तेरे जी में आए सो कर । ठंड की असीम शक्ति पर विजय पाकर वह विजय-गर्व को हृदय में छिपा न सकता था । उसने जबरा से कहा-क्यों जब्बर, अब ठंड नहीं लग रही है ? जब्बर ने कूँ-कूँ करके मानो कहा-अब क्या ठंड लगती ही रहेगी ? ‘पहले से यह उपाय न सूझा, नहीं इतनी ठंड क्यों खातें ।’ जब्बर ने पूँछ हिलायी । अच्छा आओ, इस अलाव को कूदकर पार करें । देखें, कौन निकल जाता है। अगर जल गए बचा, तो मैं दवा न करूँगा । जब्बर ने उस अग्नि-राशि की ओर कातर नेत्रों से देखा ! मुन्नी से कल न कह देना, नहीं लड़ाई करेगी । यह कहता हुआ वह उछला और उस अलाव के ऊपर से साफ निकल गया । पैरों में जरा लपट लगी, पर वह कोई बात न थी । जबरा आग के गिर्द घूमकर उसके पास आ खड़ा हुआ । हल्कू ने कहा-चलो-चलों इसकी सही नहीं ! ऊपर से कूदकर आओ । वह फिर कूदा और अलाव के इस पार आ गया । 4 पत्तियॉँ जल चुकी थीं । बगीचे में फिर अँधेरा छा गया था । राख के नीचे कुछ-कुछ आग बाकी थी, जो हवा का झोंका आ जाने पर जरा जाग उठती थी, पर एक क्षण में फिर ऑंखे बन्द कर लेती थी ! हल्कू ने फिर चादर ओढ़ ली और गर्म राख के पास बैठा हुआ एक गीत गुनगुनाने लगा । उसके बदन में गर्मी आ गई थी, पर ज्यों-ज्यों शीत बढ़ती जाती थी, उसे आलस्य दबाए लेता था । जबरा जोर से भूँककर खेत की ओर भागा । हल्कू को ऐसा मालूम हुआ कि जानवरों का एक झुण्ड खेत में आया है। शायद नीलगायों का झुण्ड था । उनके कूदने-दौड़ने की आवाजें साफ कान में आ रही थी । फिर ऐसा मालूम हुआ कि खेत में चर रहीं है। उनके चबाने की आवाज चर-चर सुनाई देने लगी। उसने दिल में कहा-नहीं, जबरा के होते कोई जानवर खेत में नहीं आ सकता। नोच ही डाले। मुझे भ्रम हो रहा है। कहॉँ! अब तो कुछ नहीं सुनाई देता। मुझे भी कैसा धोखा हुआ! उसने जोर से आवाज लगायी-जबरा, जबरा। जबरा भूँकता रहा। उसके पास न आया। फिर खेत के चरे जाने की आहट मिली। अब वह अपने को धोखा न दे सका। उसे अपनी जगह से हिलना जहर लग रहा था। कैसा दँदाया हुआ बैठा था। इस जाड़े-पाले में खेत में जाना, जानवरों के पीछे दौड़ना असह्य जान पड़ा। वह अपनी जगह से न हिला। उसने जोर से आवाज लगायी-हिलो! हिलो! हिलो! जबरा फिर भूँक उठा । जानवर खेत चर रहे थें । फसल तैयार हैं । कैसी अच्छी खेती थी, पर ये दुष्ट जानवर उसका सर्वनाश किए डालते है। हल्कू पक्का इरादा करके उठा और दो-तीन कदम चला, पर एकाएक हवा कस ऐसा ठंडा, चुभने वाला, बिच्छू के डंक का-सा झोंका लगा कि वह फिर बुझते हुए अलाव के पास आ बैठा और राख को कुरेदकर अपनी ठंडी देह को गर्माने लगा । जबरा अपना गला फाड़ डालता था, नील गाये खेत का सफाया किए डालती थीं और हल्कू गर्म राख के पास शांत बैठा हुआ था । अकर्मण्यता ने रस्सियों की भॉति उसे चारों तरफ से जकड़ रखा था। उसी राख के पस गर्म जमीन परद वही चादर ओढ़ कर सो गया । सबेरे जब उसकी नींद खुली, तब चारों तरफ धूप फैली गई थी और मुन्नी की रही थी-क्या आज सोते ही रहोगें ? तुम यहॉ आकर रम गए और उधर सारा खेत चौपट हो गया । हल्कू न उठकर कहा-क्या तू खेत से होकर आ रही है ? मुन्नी बोली-हॉँ, सारे खेत कासत्यनाश हो गया । भला, ऐसा भी कोई सोता है। तुम्हारे यहॉ मँड़ैया डालने से क्या हुआ ? हल्कू ने बहाना किया-मैं मरते-मरते बचा, तुझे अपने खेत की पड़ी हैं। पेट में ऐसा दरद हुआ, ऐसा दरद हुआ कि मै नहीं जानता हूँ ! दोनों फिर खेत के डॉँड पर आयें । देखा सारा खेत रौदां पड़ा हुआ है और जबरा मॅड़ैया के नीचे चित लेटा है, मानो प्राण ही न हों । दोनों खेत की दशा देख रहे थें । मुन्नी के मुख पर उदासी छायी थी, पर हल्कू प्रसन्न था । मुन्नी ने चिंतित होकर कहा-अब मजूरी करके मालगुजारी भरनी पड़ेगी। हल्कू ने प्रसन्न मुख से कहा-रात को ठंड में यहॉ सोना तो न पड़ेगा।

Halku has come and told the woman – has come to bear.  Lets, give the money that I have kept, I somehow get strangled.  Munni was sweeping.  Turning back, bid is only three rupees, if you give it, where will Kamal come from?  How will the night of Magha-Pus be cut off in defeat?  Tell him, will give it to the crop.  not now .  Halku stood in unsettled condition for a moment.  Pus comes to the head, without a blanket, he cannot sleep at night in any way.  But will not accept to endure, will get twisted, will give abuses.  You will die in the winter due to the problem.  Thinking that he took his heavy deal (which proved his name to be false), came near to the woman and gave it a good cheer, let it be left untouched. I will think of some other solution for Kamal.  Munni shied away from him and the other way around, bidding eyes!  If I listen, what will you do?  Will Kamal give any bailout?  Don’t know how much is left, which does not come in any way.  I say, why don’t you quit farming?  Do the dead work, give the rest if it is a yield, let’s get rid of it.  We are born to pay the rest.  Perform taxes for the stomach.  Earn hawk from such farming.  I will not give money, nor will I give.  Hulku said sadly – what should I abuse?  Munni painfully said – why would you abuse, is that his secret?  But as soon as he said this, his tensed eyebrows were relaxed.  The harsh truth in Halku’s sentence was staring at him like a fierce animal.  He went and took the money out of the niche and brought it to Halku’s hand.  Then bid – you leave farming this time.  You will get to eat a loaf of pleasure in pleasures.  Nobody will be bullied.  Good farming!  Fetch it, push it into that too, bullying it.  Hulku took the money and went out like this, as if he was going to give his heart out.  He had deposited three rupees for each blanket by cutting one penny from Majuri.  He was leaving today.  With every step, his forehead water was being suppressed with the weight of lowliness.  2 Puss’s Dark Night!  The stars on the sky were also seen chilling.  Hulku was cooped up on the boss’ bed with an old thick blanket under his umbrella at the edge of his farm.  Under the cot, his fellow dog jabbed in the stomach with a cold.  Not one of the two could sleep.  Hulku glued the knees on the neck and said – Why do you feel cold?  Used to say, stay at home in the straw, so what did you come here to take?  Now eat cold, what should I do?  I knew,  I am coming here to eat pudding and puri, ran forward in front of me.  Now cry Nanny’s name.  Jabra shook his tail and made his hips grow longer, saying, “Don’t come with me tomorrow, otherwise it will be cold.”  Do not know where the yah rand pachua is coming from.  Wake up, then fill a washcloth.  Somehow cut the night!  Drink eight chillams.  This is the fun of farming!  And there is a God who comes to whom when winter comes, he runs away with panic.  Thick asses, loafs, blankets.  Have fun, let winter pass.  The quality of Zakdir!  Let us enjoy, rob others  Hulku got up, took out a small fire from the pothole and filled it.  Jabra also got up.  Hulku said while drinking Chillam – Drink Chillam, what does winter go, yes, change your mind.  Jabra looked at his face with eyes sparkling with love.  Hulku – eat more winter today.  From tomorrow I will lay the straw here.  Sitting in it, then it will not feel cold.  Jabra placed his claws on her knees and took her mouth near his mouth.  Halku felt his hot sauce.  After drinking Chilam, Hulku lay down again and decided that whatever happens, he will go to sleep, but in an instant his heart started to vibrate.  Sometimes he used to lie on this side, sometimes on that side, but he was pressing his chest like a vampire.  When there was no way, he lifted Jabra slowly and patted his head and put him to sleep on his lap.  What a bad smell coming from the dog’s body, but he was feeling such a pleasure by sticking it in his lap, which he had not got here for months.  Jabra was probably realizing that heaven is here, and Hulku’s holy spirit did not even have the smell of hatred for that dog.  He would have embraced any of his integral friends or brothers with the same eagerness.  He was not hurt by his lowliness, which gave him this condition today.  No, this unique friendship opened all the doors of his soul and every molecule of him was shining with light.  Suddenly, Jabra found an animal.  This special intimacy was creating a new spirit in it, which despised the cool breeze.  He woke up and started coming out of the chapari and started barking.  Halku kisses him several times, but he does not come near her.  In the necklace, he roared all around.  Had he come for a moment, he would have run immediately.  The duty was jumping in his heart like Armaan.  3 Another hour passed.  The night started blowing the cold wind.  Hulku sat up and covered both knees from the chest and hid the head in it, yet the cold did not subside, it seemed like all the blood has frozen, instead of blood in the arteries, snow is blowing.  He bent down and looked at the sky, how many nights are still left!  The Saptarshi has not even climbed half in the sky.  When you come up, it will be morning.  It is still over night.  There was a mango orchard on a pillow from Halku’s field.  Autumn had begun.  The leaves were piled up in the garden.  Hulku thoughtfully, collect leaves and burn them.  If someone sees me splitting leaves in the night, understand that there is a ghost.  Who knows, an animal is sitting hidden, but now it is no longer sitting.  He went to the nearby Arhar field and uprooted many plants and made a broom and smoldering in his hand, went towards the garden.  Jabra saw him coming, came near and moved the tail.  Halku said – now it is no longer.  Let’s collect leaves and heat them in the garden.  Will get sacked, then come and sleep again.  It is too late.  Jabra agreed with a whisper and walked towards the garden.  There was a lot of darkness in the garden and the wind used to crush merciless leaves in the darkness.  The drops of dew were dripping down from the trees.  Suddenly a sigh came with the smell of mehndi flowers.  Halku said – What a nice smell came when!  Are you smelling in your nose too?  Jabra had found a bone lying on the ground somewhere.  Was teasing him.  Hulku put the fire on the ground and started collecting leaves.  In a while, there was a pile of leaves.  Hands used to get cold.  Nails would hug them.  And he was raising a mountain of leaves.  In this bonfire he will burn the cold and consume it.  After a while, water got up.  His flame ran away after touching the leaves of the tree above.  In that precocious light, the huge trees of the garden looked as if it were carrying that unfathomable darkness at its ends.  In that infinite ocean of darkness, this light seemed to move and fizzle like a boat.  Hulku was heating the fire sitting in front of the bonfire.  In a moment, he repeated and pressed it in the side, spread both the powers, as if he was daring the cold, by falling asleep in your life.  He could not hide the pride of victory by conquering the immense power of cold.  He said to Jabra – why Jabbar, it is not cold now?  It was as if Jabbar said a bit – now will it continue to get cold?  “Don’t think of this remedy beforehand, why not eat so cold.” Jabbar waved the tail.  Well come, jump and cross this bonfire.  See, who gets out.  If left burning, I will not do medicine.  Jabbar looked at that fire sign with his eyes!  Don’t tell Munni tomorrow, she won’t fight.  Saying this, he leapt up and came out on top of that bonfire.  Feet got mild on the feet, but that was not the case.  Jabra turned around the fire and stood near her.  Halku said – Come on, it’s not right!  Jump from the top and come.  He then sprung and came across the bonfire.  4 leaves were burnt.  Then there was darkness in the garden.  There was some fire left under the ashes, which used to wake up a little when the wind blew, but in a moment it would close the eyes again!  Halku then took off the sheet and started humming a song sitting near the hot ash.  There was heat in his body, but as the cold kept growing, he used to suppress laziness.  Jabra rode hard and ran towards the field.  Halku came to know that a bunch of animals have come to the field.  Probably there was a bunch of Nilgaias.  The sounds of his jumping and running were coming in clear ears.  Then it became known that the field is grazing.  The sound of their chewing began to be heard.  He said in the heart – no, no animal can come to the field because of the Jabra.  Screw it.  I am confused.  Where!  Now nothing is heard.  How deceived me too!  He made a loud sound — Jabra, Jabra.  Kept on crying.  Did not come to him  Then there was a call to go to the farm.  Now he could not cheat himself.  He felt poisoned moving from his place.  What kind of punished was sitting.  In this winter, going to the farm, running after the animals seemed unbearable.  He did not move from his place.  He made a loud sound – move!  Move!  Move!  Jabra rose again.  The animals were grazing the fields.  The crops are ready.  What a good farming it was, but these evil animals destroy it.  Hulku got up with determination and walked two-three steps, but suddenly the wind tightened like a cold, stinging, stinging scorpion that he again sat near the quenching bonfire and began to heat his cold body by crushing the ashes.  .  Jabra tore her throat, Nil cows wiped the field and Halku was sitting calm near the hot ashes.  Inaction kept him from all fours with ropes.  Went to sleep with the same sheet covering the hot ground covered with the same ash.  When she woke up in the morning, then the sun was spread everywhere and Munni was – will you be sleeping today?  You came to Rum here and there, the whole field was destroyed.  Hulku did not get up and said – Are you coming through the field?  Munni said – All the fields were destroyed.  Well, someone sleeps like this too.  What happened when you put a sheep here?  Halku pretended – I kept dying, I am lying in my field.  It was so painful in the stomach, it was so bad that I do not know!  Both then come to the farm stalk.  I saw the whole field is trampled and lying under the wolf, as if it were not life.  Both were watching the condition of the farm.  Sadness prevailed over Munni’s face, but Hulku was pleased.  Munni got worried and said – now you will have to fill up the goods by doing the work.  Hulku said with a happy face – there will be no sleep here in the cold at night.

Leave a comment