पवनपुत्र हनुमान बाल-ब्रह्मचारी थे। लेकिन मकरध्वज को उनका पुत्र कहा जाता है। यह कथा उसी मकरध्वज की है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, लंका जलाते समय आग की तपिश के कारण हनुमानजी को बहुत पसीना आ रहा था। इसलिए लंका दहन के बाद जब उन्होंने अपनी पूँछ में लगी आग को बुझाने के लिए समुद्र में छलाँग लगाई तो उनके शरीर से पसीने के एक बड़ी-सी बूँद समुद्र में गिर पड़ी। उस समय एक बड़ी मछली ने भोजन समझ वह बूँद निगल ली। उसके उदर में जाकर वह बूँद एक शरीर में बदल गई। एक दिन पाताल के असुरराज अहिरावण के सेवकों ने उस मछली को पकड़ लिया। जब वे उसका पेट चीर रहे थे तो उसमें से वानर की आकृति का एक मनुष्य निकला। वे उसे अहिरावण के पास ले गए। अहिरावण ने उसे पाताल पुरी का रक्षक नियुक्त कर दिया। यही वानर हनुमान पुत्र ‘मकरध्वज’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। जब राम-रावण युद्ध हो रहा था, तब रावण की आज्ञानुसार अहिरावण राम-लक्ष्मण का अपहरण कर उन्हें पाताल पुरी ले गया। उनके अपहरण से वानर सेना भयभीत व शोकाकुल हो गयी। लेकिन विभीषण ने यह भेद हनुमान के समक्ष प्रकट कर दिया। तब राम-लक्ष्मण की सहायता के लिए हनुमानजी पाताल पुरी पहुँचे। जब उन्होंने पाताल के द्वार पर एक वानर को देखा तो वे आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने मकरध्वज से उसका परिचय पूछा। मकरध्वज अपना परिचय देते हुआ बोला-“मैं हनुमान पुत्र मकरध्वज हूं और पातालपुरी का द्वारपाल हूँ।” मकरध्वज की बात सुनकर हनुमान क्रोधित होकर बोले- “यह तुम क्या कह रहे हो? दुष्ट! मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ। फिर भला तुम मेरे पुत्र कैसे हो सकते हो?” हनुमान का परिचय पाते ही मकरध्वज उनके चरणों में गिर गया और उन्हें प्रणाम कर अपनी उत्पत्ति की कथा सुनाई। हनुमानजी ने भी मान लिया कि वह उनका ही पुत्र है। लेकिन यह कहकर कि वे अभी अपने श्रीराम और लक्ष्मण को लेने आए हैं, जैसे ही द्वार की ओर बढ़े वैसे ही मकरध्वज उनका मार्ग रोकते हुए बोला- “पिताश्री! यह सत्य है कि मैं आपका पुत्र हूँ लेकिन अभी मैं अपने स्वामी की सेवा में हूँ। इसलिए आप अन्दर नहीं जा सकते।” हनुमान ने मकरध्वज को अनेक प्रकार से समझाने का प्रयास किया, किंतु वह द्वार से नहीं हटा। तब दोनों में घोर य़ुद्ध शुरु हो गया। देखते-ही-देखते हनुमानजी उसे अपनी पूँछ में बाँधकर पाताल में प्रवेश कर गए। हनुमान सीधे देवी मंदिर में पहुँचे जहाँ अहिरावण राम-लक्ष्मण की बलि देने वाला था। हनुमानजी को देखकर चामुंडा देवी पाताल लोक से प्रस्थान कर गईं। तब हनुमानजी देवी-रूप धारण करके वहाँ स्थापित हो गए। कुछ देर के बाद अहिरावण वहाँ आया और पूजा अर्चना करके जैसे ही उसने राम-लक्ष्मण की बलि देने के लिए तलवार उठाई, वैसे ही भयंकर गर्जन करते हुए हनुमानजी प्रकट हो गए और उसी तलवार से अहिरावण का वध कर दिया। उन्होंने राम-लक्ष्मण को बंधन मुक्त किया। तब श्रीराम ने पूछा-“हनुमान! तुम्हारी पूँछ में यह कौन बँधा है? बिल्कुल तुम्हारे समान ही लग रहा है। इसे खोल दो।” हनुमान ने मकरध्वज का परिचय देकर उसे बंधन मुक्त कर दिया। मकरध्वज ने श्रीराम के समक्ष सिर झुका लिया। तब श्रीराम ने मकरध्वज का राज्याभिषेक कर उसे पाताल का राजा घोषित कर दिया और कहा कि भविष्य में वह अपने पिता के समान दूसरों की सेवा करे। यह सुनकर मकरध्वज ने तीनों को प्रणाम किया। तीनों उसे आशीर्वाद देकर वहाँ से प्रस्थान कर गए। इस प्रकार मकरध्वज हनुमान पुत्र कहलाए।
Pawanaputra Hanuman was a child-celibate. But Makardhwaja is said to be his son. This story is from the same Makardhwaja. According to Valmiki Ramayana, Hanumanji was sweating a lot due to the heat of fire while burning Lanka. Therefore, when they jumped into the sea to extinguish the fire in their tail, a big drop of sweat from their body fell into the sea. At that time, a big fish swallowed that drop as a food. Going into her abdomen, the drop changed into a body. One day the servants of Asuraraj Ahiravan of Hades caught the fish. While they were ripping his stomach, a man of the shape of a monkey came out of it. They took him to Ahiravan. Ahiravan appointed him the keeper of Patal Puri. This monkey became famous as Hanuman’s son Makardhwaj. When Rama-Ravana war was taking place, Ahiravan kidnapped Rama-Laxman and took him to Patal Puri, according to Ravana’s knowledge. The monkey army was frightened and heartbroken by his abduction. But Vibhishana revealed this distinction to Hanuman. Then Hanumanji reached Patal Puri to help Rama-Laxman. They were surprised when they saw a monkey at the entrance to the Hades. He asked Makardhwaja to introduce him. Introducing himself, Makardhwaj said – “I am Hanuman’s son Makardhwaj and I am the gatekeeper of Patalpuri.” Hearing of Makardhwaj, Hanuman said in anger and said – “What are you saying? The evil! I am a child celibate. Then how can you be my son? ” Makardhwaj fell at his feet as soon as he got Hanuman’s introduction and bowed to him and narrated the story of his origin. Hanumanji also accepted that he is his only son. But saying that they have just come to take their Shri Ram and Lakshmana, as soon as they move towards the door, Makardhwaj said to stop their path- “Father! It is true that I am your son but now I am in service of my master. So you can’t go in. ” Hanuman tried to explain Makardhwaja in many ways, but he did not remove from the door. Then the fierce warfare started in both of them. Seeing it, Hanumanji tied it in his tail and entered the hull. Hanuman went directly to the Devi temple where Ahiravan was the one to sacrifice Rama-Laxman. Seeing Hanumanji, Chamunda Devi departed from Hades. Then Hanumanji assumed the form of a goddess and was established there. After some time Ahiravan came there and praying as soon as he raised the sword to sacrifice Rama-Lakshmana, Hanumanji appeared roaring fiercely and killed Ahiravana with the same sword. He freed Rama-Lakshmana. Then Shriram asked- “Hanuman! Who has it tied in your tail? Looks exactly like you. Open it. ” Hanuman introduces Makardhwaja and frees him from bondage. Makardhwaj bowed his head before Shriram. Then Shri Ram coronated Makardhwaj and declared him the king of Hades and said that in future he should serve others like his father. Hearing this, Makardhwaj bowed to all three. The three blessed him and left there. Thus Makardhwaj is called Hanuman Putra.